सोलन (कमलजीत/संवाददाता),
कंडाघाट के पपलोल गांव में नेहरू युवा केंद्र सोलन व शहीद रोशन क्लब पपलोल द्वारा 18 दिसंबर को कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की खास बात यह है कि इस टूर्नामेंट में कमेटी द्वारा किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा व खिलाड़ियों तथा सभी दर्शकों के लिए भोजन की निशुल्क व्यवस्था रखी गई है। सभी टीमों को 17 दिसंबर 2022 से पहले कमेटी के पास पंजीकरण करवाना जरूरी है। कबड्डी टूर्नामेंट के विजेता टीम को ₹7100 रुपए व ट्रॉफी, वहीं उप विजेता टीम को ₹4100 रुपए व ट्रॉफी भी दी जाएगी। इस टूर्नामेंट में कबड्डी के अलावा भी ग्रामीण स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मटकी फोड़, 100 मीटर की रेस आदि शामिल है।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर स्थित सतीवाला पंचायत…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना नाहन में मारपीट का एक मामला दर्ज…
ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। हिमाचल प्रदेश में स्मार्ट मीटरों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा…
निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…