अपराध /दुर्घटना

कुल्लू : पुलिस ने 1 किलो 5 ग्राम चरस के साथ दबोचा मंडी का व्यक्ति

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

नशे के अबैध करोबारियों के खिलाफ कुल्लू पुलिस द्वारा चलाये गए अभियान के तहत पुलिस लगातार नशे के कारोबार वाले कई लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। अभियान को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने एक बार फिर एक व्यक्ति को एक किलो 5 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा एस पी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि अन्वेष्णाधिकारी पुलिस पोस्ट मनीकर्ण अपनी टीम सहित गश्त  हेतु कसोल से क़रीब 2 कि॰मी॰ आगे ग्राहण सड़क में मौजूद थे उस समय सुबह क़रीब10 बजे एक व्यक्ति जंगल से सड़क में आया जिसके हाथ में एक बैग था और सामने पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया और पीछे मुड़ कर जंगल की तरफ़ भागने लगा। पुलिस टीम ने शक अवैध वस्तु का होने पर कृष्ण कांत ने अपनी टीम सहित उस व्यक्ति को क़ाबू किया और नाम पूछा तो उस व्यक्ति का  नाम राज ठाकुर पुत्र गुड्डू ठाकुर निवासी जोगोई डा० देवधार तह० ज़िला मण्डी हि० प्र० व उम्र 24 साल पाया गया। उसके बैग चैक करने पर बैग में 1.005 किलोग्राम चरस कैनाबिस बरामद हुई। आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है ज़िसे आज पुलिस हिरासत रिमाण्ड हासिल करने हेतू अदालत में पेश किया गया और आगामी कार्यवाही जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

6 minutes ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

20 minutes ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

22 minutes ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

43 minutes ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

49 minutes ago

38 वर्षों की सेवाओं के बाद चार पुलिस अधिकारी IRBN पंडोह से सेवानिवृत्त, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

मंडी ( नितेश सैनी,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा और…

1 hour ago