मुख्य समाचार

चंबा : पर्यटन नगरी खज्जियार में दूर किया जाए मूलभूत सुविधाओं का अभाव

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विश्व विख्यात पर्यटन नगरी खज्जियार में हर वर्ष हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटन ही यहां के लोगों की आर्थिकी की मुख्य साधन भी है। लेकिन कई तरह की मूलभूत सुविधाएं नहीं होने के कारण यहां पहुंचने वाले पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खज्जियार में न तो बैंक की शाखा है और न ही एटीएम की सुविधा है। यहां पर वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था भी अब तक नहीं हो पाई है। वहीं, बर्फबारी होने पर खज्जियार का संपर्क डलहौजी से कट जाता है, जिस कारण पर्यटकों की आमद बंद हो जाती है। ऐसे में स्थानीय लोगों की आर्थिकी पर इसका बुरा असर पड़ता है। इसी संदर्भ में खज्जीनाग सेवा समिति के सदस्यों ने जनमत निर्माण अभियान भाग दो के तहत युवाओं के साथ स्थानीय जरूरतों और मुद्दों पर चर्चा की। वहीं नई सरकार से समस्याओं का हल करने की भी मांग की। इस दौरान खज्जीनाग सेवा समिति सचिव जितेंदर शर्मा, सेवा समिति सदस्य मनीष शर्मा, अनिल शर्मा, सनी कुमार, विशाल कुमार, सोनू कुमार, अजय कुमार, संजीव कुमार तथा अनिल कुमार ने कहा कि इन समस्याओं व मुद्दों का हल होना बहुत जरूरी है। युवाओं ने कहा कि सबसे पहले खज्जियार में बैंक और एटीएम सुविधा का होना बहुत जरूरी है। क्योंकि, इस सुविधा के न होने के कारण स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों व व्यवसायियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर हर दिन हजारों लोग रोजी-रोटी कमाते हैं। लेकिन अपनी कमाई की सेविंग करने के लिए बैंक की सुविधा न होने के कारण उन्हें करीब 24 किलोमीटर का लंबा सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों ने नयी सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द यहां पर एटीएम और बैंक की सुविधा दी जाए। साथ ही यह मांग भी की है कि सर्दी के मौसम में बर्फबारी होने पर खज्जियार से डलहौजी की ओर जाने वाले मार्ग को बहाल करने का कार्य भी प्रमुखता के साथ किया जाए। ऐसा करने से न केवल स्थानीय लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में मदद मिलेगी। बल्कि, पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी काफी लाभ मिल सकता है। इसलिए सड़क से बर्फ हटाने के लिए स्नो कटर सहित ऑपरेटर की तैनाती की जाए। मार्ग बहाल होने पर स्थानीय लोगों की आर्थिकी भी सुदृड़ होगी। इसके अलावा गर्मियों के सीजन में गाड़ियों की तादात बढ़ने से पार्किंग की ओर व्यवस्था हो जाए तो ज्यादा ओर सुविधा होगी। इसके अलावा अन्य मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के साथ इसे ओर बेहतर बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाए। उधर, जनमत निर्माण अभियान से जुड़े मनुज शर्मा ने बताया कि रविवार को खज्जियार में अभियान चला। यह अभियान आगामी दिनों में विभिन्न स्थानों पर जारी रहेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

2 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

2 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

2 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

2 hours ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

2 hours ago

38 वर्षों की सेवाओं के बाद चार पुलिस अधिकारी IRBN पंडोह से सेवानिवृत्त, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

मंडी ( नितेश सैनी,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा और…

3 hours ago