मुख्य समाचार

आनी : आनी एसडीएम कार्यालय से भी होगी चुनाव परिणामों की उद्घोषणा

आनी (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),

आनी विधानसभा के चुनाव परिणामों को लाइव जानने के लिए आनी मुख्यालय और इसके आसपास के लोगों को राजकीय डिग्री कॉलेज आनी स्थित हरिपुर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। चुनाव परिणामों की उद्घोषणा एसडीएम कार्यालय आनी से भी की जाएगी। इस कार्य के लिए कार्यालय में कर्मचारी की तैनाती कर दी गई है। मतगणना के दौरान प्रत्येक राउंड की जानकारी एसडीएम कार्यालय आनी से भी लोगों को ध्वनि प्रसार यंत्र (माइक) द्वारा दी जाएगी। 8 दिसम्बर को सुबह 8 बजे हरिपुर कॉलेज में मतगणना की जानी है। इस दौरान मतगणना के प्रत्येक राउंड की उद्घोषणा आम लोगों के लिए की जानी है। इस तर्ज पर इसके तुरंत बाद एसडीएम कार्यालय आनी से भी प्रत्येक राउंड की उद्घोषणा की जाएगी। इसके चलते लोग हर बार की तरह इस बार भी चुनाव परिणामों की जानकारी एसडीएम कार्यालय के साथ लगते मेला ग्राउंड में एकत्रित होकर जुटा सकेंगे। विदित है कि इस बार विधानसभा चुनावों में ईवीएम स्ट्रांग रूम और मंतगणना कक्ष राजकीय डिग्री कॉलेज हरिपुर में स्थापित किया गया है। एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने कहा है कि आनी और इसके आसपास के लोग एसडीएम कार्यालय से भी आनी विधानसभा क्षेत्र के चुनाव परिणामों को जान सकते हैं। एसडीएम कार्यालय से चुनाव परिणामों की उद्घोषणा की तैयारी पूरी कर ली गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

गैलियो शिरगुल मंदिर चोरी मामला: 6 दोषियों को 2-2 साल कैद और जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में स्थित गैलियो शिरगुल मंदिर में वर्ष…

8 hours ago

राजगढ़ में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत खालटू गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो…

11 hours ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों से भरी बस, 3 की मौत, कई घायल

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद हादसे की खबर…

21 hours ago

मतियाना बाजार में रोड रेज: पर्यटक कार सवारों ने स्थानीय को मारी टक्कर, पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाकर फैलाया डर

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। ठियोग। पुलिस थाना ठियोग के तहत मतियाना बाजार में शनिवार…

21 hours ago

बिना FASTag टोल देना पड़ेगा महंगा, 10 अप्रैल से UPI भुगतान पर 25% अतिरिक्त शुल्क

ब्यूरो रिपोर्ट। राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल भुगतान प्रणाली को और अधिक सख्त व डिजिटल बनाने…

22 hours ago

हिमाचल में पंचायत चुनावों का बिगुल तैयार! 20 अप्रैल के आसपास हो सकती है घोषणा, तीन चरणों में होंगे चुनाव

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो…

22 hours ago