मुख्य समाचार

कुल्लू : एबीवीपी इकाई ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजली

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि के उपलक्ष में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और सरवरी की झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब लोगों को वस्त्र वितरण किया गया। विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई के अध्यक्ष सौरव नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी परिषद छात्र हित के साथ-साथ समाज हित के कार्य में भी काफी अग्रसर रहती है । विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले 3 दिनों से कुल्लू महाविद्यालय में सेवार्थ विद्यार्थी के माध्यम से वस्त्र बैंक लगाया हुआ था, जिसमें लगभग 40 से 50 दानी सज्जनों ने अपने वस्त्र गरीबों को सर्दियों में बचाने के लिए दान किए तथा विद्यार्थी परिषद द्वारा आज 6 दिसंबर को एकत्रित किए गए वस्त्र सरवरी की झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को दान किए गए। उन्होंने ने कहा कि आने वाले समय में भी विद्यार्थी परिषद इसी तरह समाजहित और छात्रहित के कार्यों में अग्रिणी पंक्तियों के रहेगी। इस दौरान प्रांत सह मंत्री कुंगा डेचेन, इकाई उपाध्यक्ष अनूप, सह सचिव चिराग शर्मा, अमन, संजना, हीना, निशित चौधरी, समीक्षा, दिया, श्वेता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

बाबा बालक नाथ की कृपा का चमत्कार: मन्नत पूरी, 3 साल के मासूम की लौटी आवाज

ब्यूरो रिपोर्ट। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में आस्था और चमत्कार…

10 hours ago

एसजेवीएन की रामपुर परियोजना ने रचा इतिहास 2108 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन किया दर्ज

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), एसजेवीएन के 412 मेगावाट क्षमता वाले रामपुर जलविद्युत…

14 hours ago

नाहन के कांशीवाला का व्यक्ति  नशीले कैप्सूल और गोलियों समेत गिरफ्तार, SIU टीम की बड़ी कार्रवाई

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के नाहन में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…

15 hours ago

सोलन डाकमंडल की बड़ी उपलब्धि : 100 से अधिक डाक कर्मचारी किएगए पुरस्कृत

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल द्वाराडाक जीवन बीमा…

16 hours ago

नशा मामले में बड़ी कार्रवाई! सोलन SP ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला में पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त…

18 hours ago

हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…

20 hours ago