मुख्य समाचार

सिरमौर : सिरमौर जिला में स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन का बड़ा कारनामा

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

जिला सिरमौर में स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन का एक और घोटाला सामने आया है। राशन की डुलाई को लेकर पहले से ही मामले में जांच चल रही है। निगम से प्राप्त आरटीआई के द्वारा नाहन के रितेश गोयल ने घोटाले का खुलासा किया है। आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी ने 26 टन सरकारी राशन कालाअंब से 108 किलोमीटर हरिपुरधार सिविल सप्लाई के गोदाम तक स्कूटी से ही ढो दिया गया। मामला मई, जुलाई, अक्टूबर 2020 का है। जिसमें गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर एचपी18ए 8505 के साथ 3 चालान व बिल्टी दिखाई गई है। यह वाहन संख्या किसी बड़े ट्रक की नहीं, बल्कि स्कूटी की है। यह स्कूटी नाहन के एक व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड है। हैरान कर देने वाला विषय यह है कि विभाग ने बिना कोई जांच किए बगैर इस का भाड़ा भुगतान भी कर दिया है। मगर आरटीआई में हुए खुलासे ने यह राज भी खोल दिया कि यह राशन पहले ही कहीं गायब हो चुका है। क्या विभाग के कर्मचारियों ने गलती से ट्रक की जगह स्कूटी का नंबर लिखा या फर्जीवाड़ा हुआ है यह जांच का विषय है। वही टेंडर में ट्रक से राशन ढुलाई दिखाई जाती है, मगर यहां तो स्कूटी के नंबर पर ही आपूर्ति का भुगतान कर दिया गया। उधर जिला सिरमौर में  राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक हुसन कश्यप ने बताया की राशन सप्लाई को लेकर पहले से ही रितेश गोयल की शिकायत पर जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि स्कूटी पर राशन सप्लाई का मामला नया है, जिसकी जांच की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

6 hours ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

6 hours ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

16 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

1 day ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

2 days ago