मुख्य समाचार

सिरमौर : चुनाव मतगणना को लेकर नाहन में की गई माॅक ड्रिल

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए 8 दिसम्बर को राजकीय डिग्री कॉलेज नाहन में 56-नाहन विधानसभा क्षेत्र की होने वाली मतगणना के लिए सोमवार को मतगणना केन्द्र में अधिकारियों व कर्मचारियों के लिये माॅक ड्रिल करवाई गई। यह पूर्वाभ्यास एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी 56-नाहन निर्वाचन सभा क्षेत्र की देखरेख में सम्पन्न हुआ। पूर्वाभ्यास में उन अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया जिनकी तैनाती मतगणना के लिये की गई है। एसडीएम ने बताया कि मतगणना का कार्य 8 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे शुरू हो जाएगा। इसके लिये समस्त अधिकारियों व कर्मचारियो को ठीक साढ़े सात बजे मतगणना हाॅल में स्थान ग्रहण करना होगा। थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था से प्रत्येक को गुजरना होगा। मतगणना केन्द्र में मोबाइल फोन अथवा अन्य उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने मतगणना केन्द्र में स्थापित टेबलों का जिम्मा संभालने तथा इवीएम को खोलने व मतगणना करने के तौर तरीकों पर विस्तारपूर्वक अभ्यास करवाया। उन्होंने कहा कि मतगणना एक जिम्मेदारी का कार्य है और सभी को इमानदारी व समर्पण की भावना के साथ इसे पूरा करना है। एसडीएम ने कहा कि जो अधिकारी व कर्मचारी एक बार मतगणना केन्द्र में अपनी डियूटि पर तैनात हो जाएंगे, वे बाहर नहीं जा सकेंगे। जलपान, नाशता व दोपहर के भोजन की व्यवस्था मतगणना केन्द्र में ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की शंका होने पर रिटर्निंग अधिकारी से सम्पर्क करना होगा। जो स्वयं मतगणना केन्द्र में मौजूद रहेंगे। उनके अलावा आब्जर्बर भी मतगणना केन्द्र में होंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago