मुख्य समाचार

बिलासपुर : आदर्श युवक मंडल मोहड़ा द्वारा मनाया गया अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस

बिलासपुर (मैं भी पत्रकार),

आज आदर्श युवक मंडल मोहड़ा द्वारा नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस (स्वेच्छा से एकजुटता) के रूप में मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता आदर्श युवक मंडल मोहड़ा के प्रधान अभिषेक शर्मा द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी गायत्री देवी उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को हमेशा सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए जागरूक किया व हमेशा सामाजिक कार्य करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा भाषण प्रतियोगिता मे भी भाग लिया गया। इस कार्यक्रम में नशा एक धीमा जहर है, पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ, व स्वच्छता के ऊपर बच्चों द्वारा भाषण दिए गए, जिसमें 9 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान कनिष्क शर्मा, द्वितीय स्थान अभिमन्यु शर्मा, तृतीय स्थान कोमल शर्मा ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। सभी लोगों द्वारा रास्तों की साफ सफाई भी की गई। मुख्य अतिथि द्वारा सभी लोगों को शपथ दिलाई गई कि हमेशा सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे व नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से सभी लोगों को रिफ्रेशमेंट की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। इस कार्यक्रम में लगभग 45 लोगों ने भाग लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

बेटे ने शराब के नशे में पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, हत्या के आरोप में गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। भोरंज (हमीरपुर): थाना भोरंज के अंतर्गत बडैहर गांव में पिता-पुत्र के बीच हुए…

10 hours ago

उद्योग मंत्री पहले 700 बैकडोर भर्तियों पर श्वेत पत्र जारी करें, फिर पारदर्शिता की बात करें : बलदेव तोमर

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता…

11 hours ago

युवा कांग्रेस ने उठाए विकास के दावों पर सवाल, आधिकारिक दस्तावेजों के जरिए पेश किया पक्ष

​हरिपुरधार ( दीपांशु शर्मा , संवाददाता ), हरिपुरधार के सतांण में विकास कार्यों को लेकर…

13 hours ago

जयदेवी में 34 वर्षीय अध्यापिका ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ), मंडी जिला के बीएसएल पुलिस थाना क्षेत्र के…

13 hours ago

सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट ।मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने…

1 day ago

18 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत, आईटीआई का छात्र था मृतक

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर जिले की नाहन तहसील की देवनी पंचायत…

3 days ago