अपराध /दुर्घटना

सिरमौर : पहाड़ी से पत्थर गिरने से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

श्री रेणुका जी हरिपुरधार सड़क में आज बाइक सवार पर पत्थर गिरने का मामला प्रकाश में आया है। आज सुबह ठकराड़ा गांव के लायक राम पुत्र माता राम और राम लाल पुत्र मोहि राम, पंचायत बाउनल, सिरमौर निवासी अपने काम पर श्री रेणुका जी की तरफ बाइक पर आ रहे थे, दनोई पूल के पास अचानक से पहाड़ी से पत्थर गिरने से लायक राम के सिर पर लगने से मौत हो गई जबकि अन्य व्यक्ति राम लाल की टांग पर पत्थर लगने से टांग कट गई। घायल व्यक्ति राम लाल को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया गया और हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया। हेड कांस्टेबल संगीत कुमार और भूपेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर मौके का जायजा लिया और घटनास्थल पर मृत व्यक्ति लायक राम उम्र 52 को पोस्टमार्टम करवाने हेतु सिविल अस्पताल ददाहु लाया गया। इस सड़क हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी संगडाह मुकेश कुमार ने बताया कि आज सुबह 2 व्यक्ति अपने काम से ददाहु की तरफ जा रहे थे तो रास्ते में पहाड़ी से पत्थर गिरा और बाइक सवार व्यक्तियों को लगा जिससे एक व्यक्ति ने मौके पर दम तोड दिया था तथा अन्य व्यक्ति राम लाल को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया है। तहसीलदार ददाहु राजेंद्र ठाकुर ने मृतक आश्रितों को 20000 को राहत राशि प्रदान की तथा हादसे में घायल व्यक्ति को 10000 रूपए की सहायता प्रदान की।

Himachal Darpan

Recent Posts

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

8 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

10 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

18 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

1 day ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

1 day ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

2 days ago