मुख्य समाचार

सोलन : नगर निगम ने शुरू की मुहिम, खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी कार्यवाही

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

सोलन शहर की सुंदरता के लिए नगर निगम ने मुहिम शुरू कर दी है। खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्यवाही होगी, यह जानकारी मैहर नगर निगम पूनम ग्रोवर ने दी। उन्होंने कहा कि खुले में कचरा फेंकने वाली लोगों की वीडियो शहरवासियों और निगम के अधिकारियों को भेज सकते हैं ताकि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। शहर वासियों की मदद से केवल शहर को साफ सुथरा रखने में मदद मिलेगी बल्कि इस तरह के लोगों पर अंकुश भी लगाए जा सकेंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश भर में प्रथम स्थान पर आने वाले नगर निगम सोलन की जमीनी हकीकत कुछ ओर ही बयां करती है। शहर के कई स्थान ऐसे हैं जहां गंदगी पसरी रहती है। कई लोग खुले में ही कचरा फेंक देते हैं। इसके अलावा कचरा उठाने वाली गाड़ियां भी कई प्रतिदिन नहीं पहुंच पाती है और एक जगह पर कचरा जमा होता जाता है। लेकिन लोगों की सहायता के बिना इससे पार पाना मुमकिन नहीं है। इस मुहीम में निगम ने शहर वासियों से साथ देने की अपील की है। मुहिम के तहत कोई भी व्यक्ति यदि खुले में कूड़ा फेंकते हुए दिखाई देता है तो इसका वीडियो बनाकर निगम के अधिकारियों को भेजना होगा। वीडियो भेजने वाले की पहचान को गुप्त रखते हुए निगम द्वारा कूड़ा फेंकने वाले के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह मुहिम सोमवार से आरंभ कर दी गई है। गौर रहे कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के स्वस्थता सर्वेक्षण 2022 में 25 से 50 हजार की आबादी वाले नगर निगमो नगर में सोलन ने प्रदेश भर में पहला और देश भर में 31वां स्थान प्राप्त किया था। स्थान को कायम रखना वह देश में और अधिक पायदान चिढ़ाने के लिए निगम द्वारा यह मुहिम शुरू की गई है। शहर वासियों की संहिता के बिना यह मुहिम नहीं चल सकती है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

2 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

2 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

2 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

3 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

4 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

4 hours ago