राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ़),
जैविक एवं प्राकृतिक खेती के महत्व पर जागरूक करने के लिए राजकीय महाविद्यालय, राजगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नौनी विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ डॉ. हुकुम चंद शर्मा द्वारा एक व्याख्यान दिया गया। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे जैविक एवं प्राकृतिक खेती के महत्व को समझे व इसके प्रचार एवं प्रसार में सहयोग दें। उन्होंने इस व्याख्यान में कहा कि इस खेती को अपनाने से उनकी आर्थिकी में सुधार, पर्यावरण में स्वच्छता तथा स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। इससे पहले जैविक खेती क्लब के संयोजक डॉ पंकज शर्मा ने उनका स्वागत एवं धन्यवाद किया। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके गांधी ने स्रोत व्यक्ति का धन्यवाद किया एवं प्राकृतिक एवं जैविक जैविक खेती पर प्रकाश भी डाला। यह कार्यक्रम कॉलेज के हॉल में आयोजित किया गया और इसमें छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त प्रोफेसर निवेदिता, डॉ. रमेश चौहान, डॉ. पवन कुमार शर्मा, डॉ. रणधीर चोवालटा, डॉ. शिवानी शर्मा, प्रोफेसर अमिता, प्रोफेसर प्रमोद, डॉ. नीरजा सहगल, डॉ. विपिन ठाकुर, प्रोफ़ेसर वंदना, डॉ. अभिषेक, डॉ. शशि किरण उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…