मुख्य समाचार

सोलन : 85 प्रतिशत छात्र फेल, विवि परिसर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन

सोलन (निशेष शर्मा/संवाददाता),

विश्वविद्यालय ने यूजी के प्रथम और द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणामों को लेकर विद्यार्थियों में अत्यंत रोष है। परीक्षा परिणामों में 85 प्रतिशत छात्र फेल हो गए है। यूजी के प्रथम वर्ष में 70 प्रतिशत विद्यार्थियों का रिजल्ट जो है वह आधे में लटक गया है, जिसमें कई विद्यार्थियों को दो स्टार लगे है। कई विद्यार्थियों को 1/1 वा 2/2 नंबर से फेल कर दिया है। वहीं कई सब्जेक्ट ऐसे है जिसमें कि विद्यार्थियों को नंबर ही नहीं मिले है जीरो नंबर मिले। वहीं यूजी के खराब परीक्षा परिणामों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नालागढ़ कालेज में प्रदर्शन किया। साथ ही इस परीक्षा परिणामों को ठीक करने की मांग को लेकर इकाई ने प्रिंसिपल के माध्यम से एग्जामिनेशन कंट्रोलर को ज्ञापन भी सौंपा। सोलन जिला के जिला संयोजक शेखर कंडारी ने कहा विश्वविद्यालय प्रशासन ने जब से ऑनलाइन प्रणाली विश्वविद्यालय पर लागू किया तब से विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों में भारी कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि पहले तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने अप्रैल 2021 में परीक्षा रखी परंतु विश्वविद्यालय का लेखन पेपर लीक हो गया। परीक्षाएं मई महीने में हुई पर जब 7 महीना बाद विश्वविद्यालय ने परिणाम घोषित किए और इससे पहले विश्वविद्यालय ने प्रथम सत्र वालों को द्वितीय सत्र में और द्वितीय सत्र वालों को तृतीय सत्र में प्रवेश दे दिया गया है अब जिस कंडीशन पर इनको फेल कर दिया गया। विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि यदि इस परीक्षा परिणामों को ठीक तरह से नहीं देखा गया तो आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद  प्रदर्शन करके पूरे महाविद्यालय का घेराव करते सहित विश्वविद्यालय को ताला लगाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

28 minutes ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

3 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

4 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

4 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

4 hours ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

4 hours ago