रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),
रामपुर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले 15/20 क्षेत्र के तहत कयाओं में स्थित एक डेली नीड्स की दुकान आग की भेंट चढ़ गई। अचानक भड़की इस आग में दुकान के अंदर रखा सामान जल गया, जिसमे लगभग 4 लाख रुपयों का नुकसान आंका गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को ज्यूरी के कयाओं में अश्वनी कुमार के दुकान में अचानक आग भड़क गई। इस आगजनी में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही गानवी पुलिस चौकी से टीम मौके रवाना हो गई। वही पुलिस के आने से पहले ही ग्रामीणों ने दुकान में लगी आग पर काबू पा लिया। इस आग की घटना में दुकान मालिक को करीब 4 लाख रुपयों का नुकसान हुआ। मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ रामपुर चंद्र शेखर कायथ ने बताया कि कयाओं में दुकान में भड़की आग से करीब चार लाख का नुकसान आंका गया है। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर आग के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…