मुख्य समाचार

मनाली : मनाली में अंडर-17 राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

मनाली के क्लब हाउस इंडोर स्टेडियम में आज हिमाचल प्रदेश सब जूनियर अंडर-17 राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2022 का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम मनाली डॉ. सुरेन्द्र ठाकुर ने किया। इस दौरान जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर भी मौजूद रही। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों से लगभग 80 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं तथा यह प्रतियोगिता पांच दिनों तक आयोजित की जाएगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के बाद एसडीएम मनाली डॉ. सुरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। खिलाड़ियों में खेल भावना के साथ आपसी सामंजस्य भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि युवा पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग लें। एसडीएम ने कविता ठाकुर की सराहना करते हुए कहा कि खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाने वाली कविता आज कुल्लू जिला की खेल अधिकारी बनी है। इस दौरान हिप्र बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रमेश ठाकुर ने मुख्य अतिथि एसडीएम डॉ. सुरेन्द्र ठाकुर व जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर का स्वागत किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब मनाली के पूर्व अध्यक्ष भरत खुराना, हिप्र बैडमिंटन एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्र शेखर, सह सचिव पंकज शर्मा, सदस्य ज्ञान ठाकुर, विभोर शर्मा, विजय दत्ता, कुल्लू बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष टेक चन्द ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुजेन्द्र ठाकुर व विजय ठाकुर मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

11 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

11 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

11 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

13 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

15 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

16 hours ago