मुख्य समाचार

भरमौर : जनजातीय गौरव दिवस समारोह का होगा आयोजन – एडीएम नरेंद्र चौहान

भरमौर (ओपी शर्मा/सब एडिटर),

जनजातीय उपमंडल भरमौर में 15 नवंबर से 19 नवंबर तक जनजातीय गौरव दिवस समारोह मनाया जाएगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ लघु सचिवालय पट्टी से चौरासी मंदिर परिसर तक पदयात्रा निकाल कर किया जाएगा। पद यात्रा में, विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित स्कूली छात्र भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पदयात्रा का आयोजन पंचायत स्तर पर भी होगा। पंचायत स्तर पर स्थानीय लोग अपनी पारंपरिक परिधानों में पद यात्रा में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पदयात्रा में स्थानीय वाद्य यंत्रियों को भी शामिल किया जाएगा। 16 नवंबर को स्कूलों में जनजातीय जीवन शैली की चुनौतियां पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसी तरह 17 नवंबर को सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और वार्ड स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 18 नवंबर को लघु सचिवालय के सभागार में जनजातीय लोक संस्कृति पर आधारित रहन-सहन पृष्ठभूमि, चुनौतियां, इतिहास विषय पर भरमौर क्षेत्र के प्रबुद्धजनों द्वारा विचार विमर्श किए जाएंगे। नरेंद्र चौहान ने बताया कि भरमौर हेलीपैड में 19 नवंबर को एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना( आईटीडीपी) भरमौर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें उपमंडल के विभिन्न शैक्षणिक संस्थान और स्थानीय कलाकार हिस्सा लेंगे। उन्होंने सभी लोगों से जनजातीय गौरव दिवस में हिस्सा लेकर सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago