भरमौर महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
भरमौर विधानसभा क्षेत्र में आज सभी मतदान केन्द्रों में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला | सभी मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली| रिटर्निंग अधिकारी भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र में दोपहर बाद तीन बजे तक 61 प्रतिशत मतदान हुआ | हलांकि ज्यादातर लोग धूप खिलने के बाद ही घरों से निकले, क्योंकि क्षेत्र में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है व 5 बजे तक काफी पोलिंग होने की संभावना है | वहीं भरमौर विधानसभा क्षेत्र की खुन्देल पंचायत के निवासी गुलाब दीन ने 120 वर्ष की आयु में मतदान में हिस्सा लिया | वंहा दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी डॉ. जनक राज पखरेटिया ने अपनी गृह पंचायत संचूई में अपने परिवार सहित मतदान किया व कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सिंह भरमौरी ने भी भरमौर पंचायत में अपने परिवार सहित मतदान में हिस्सा लिया |
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…