अपराध /दुर्घटना

वोट डालने निकली बुजुर्ग महिला की रास्ते में मौत

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिलाई उपमंडल की कमरऊ तहसील के मुनाणा गांव की करीब 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला झुमा देवी घर से वोट डालने के लिए निकली थी। घर से कुछ दूर जाने के बाद अचानक ही बुजुर्ग महिला की तबीयत खराब हो गई। महिला कमरऊ में मुख्य सड़क तक पहुंच गई थी। स्थानीय चिकित्सक को मौके पर बुलाया गया, जिसने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। महिला के घर से मतदान केंद्र की दूरी करीब 250 मीटर है। इस कारण महिला घर से पैदल ही मतदान केंद्र आ रही थी। मौके से परिजन शव को घर ले गए। गांव में दुकान चलाने वाले प्रकाश के मुताबिक ये घटना सुबह 8ः30 से 9ः00 बजे के बीच की है। गांव की बुजुर्ग महिला वोट डालने को लेकर खासी उत्साहित थी।

Himachal Darpan

Recent Posts

कुल्लू घूमने आई महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, होटल में हुई घटना की जांच शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। हरियाणा प्रांत से कुल्लू घूमने पहुंची एक महिला ने बंजार क्षेत्र के…

3 hours ago

चिट्टे की खेप लेकर जा रहा था 18 वर्षीय युवक, शोघी में पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा…

4 hours ago

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, ज्वालामुखी में 29 वर्षीय महिला की शिकायत पर युवक पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी: थाना ज्वालामुखी के तहत एक 29 वर्षीय महिला ने एक युवक पर…

4 hours ago

हिमाचल में फिर रौद्र होगा मानसून: 10-11 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर रौद्र रूप दिखाने को तैयार…

4 hours ago

हंसता-खेलता परिवार उजड़ा: चलती पिकअप से गिरकर 38 वर्षीय अरुण कुमार की दर्दनाक मौत

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़: विकास खंड राजगढ़ की नेरी कोटली पंचायत में शनिवार को एक…

4 hours ago

दुष्कर्म, धमकी और पांच लाख के गहने चोरी का आरोप; सुंदरनगर में पुलिस ने दर्ज किया मामला

नितेश सेनी मंडी। मंडी। सुंदरनगर उपमंडल के हराबाग क्षेत्र में एक महिला ने एक व्यक्ति…

8 hours ago