अपराध /दुर्घटना

आनी : आनी के निचला तराला गांव में दो मकान चढ़े आग की भेंट

निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),
आनी खण्ड की बुछैर पंचायत के निचला तराला गांव में शुक्रवार को दो मकानों में आग लग गयी। आगजनी की इस घटना में एक गाय जिंदा जल गई।जबकि 8-8 कमरों दो मकान जलकर राख हो गए। आगजनी की सूचना मिलने के तुरंत बाद ग्रामीणों ने मिलजुलकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सब व्यर्थ गया।। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े तीन बजे निचला तराला गांव के नरोत्तम के घर से आग लगनी शुरू हुई और देखते ही देखते नरोत्तम का दो मंजिला और 8 कमरों का मकान जलकर राख हो गया। साथ ही आग ने बिल्कुल सटे पेगी राम के 8 कमतों के दो मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
गांव तक सड़क न होने के कारण राहत और बचाव कार्य मे दिक्कतें पेश आई, लोगों ने अपने बागीचों में स्प्रे करने वाले पम्प और बाल्टियों से ही आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान चंद्रा ठाकुर मौके की ओर रवाना हो गयी है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना राजस्व विभाग, पुलिस और फायर स्टेशन आनी को दे दी गयी।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago