मुख्य समाचार

चम्बा : चंबा महाविद्यालय में आयोजित हुआ आत्मसम्मान जागरूकता शिविर

चंबा (एम एम डैनियल/ ब्यूरो चीफ)
राजकीय महाविद्यालय चंबा में नॉक आउट फाइट क्लब दिल्ली संस्था के तत्वावधान में एन एस एस ईकाई के सहयोग स्वरूप महाविद्यालय की छात्राओं के लिए आत्म रक्षा, आत्म सुरक्षा, आत्मविश्वास, आत्मसम्मान जागरूकता संबंधित एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
इस संदर्भ में एनएसएस ईकाई के कार्यक्रमअधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने बताया कि कार्यशाला के दौरान नॉकआउट फाइट क्लब दिल्ली के प्रशिक्षक श्री मनन ने सभी छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी व प्रोगात्मक रूप से आत्मरक्षा के गुर सिखाए । श्री मनन ने छात्राओं को किसी विपत्ति के समय अपनी रखा, अपनी सुरक्षा, आत्मविश्वास को बढ़ाना, दिमागी तौर पर शांत रह कर मौके पर अपना व अपने साथियों की रक्षा करना इत्यादि समझाया ।
उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा के तीन मुख्य लक्ष्य हैं: सबसे पहले विपत्ती को पहचाना, अपनी रौद्र भाषा का उपयोग करके विपत्ति से दूर भागना तथा अपने आप को मुसीबत से बचाना । उन्होंने कहा कि किसी भी मुसीबत में हमारा दिमाग ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है । अगर हमारा दिमाग शांत होगा और हम अपने दिमाग को काबू में रख कर मौके पर कार्य करेंगे तो निसंदेह किसी भी मुसीबत से बच सकते हैं । उनके अनुसार अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लक्ष्य को देखना, कभी भी हतोत्साहित नही होना और कभी भी हर न मानना अति आवश्यक है । उन्होंने आत्मरक्षा के विभिन्न प्रकारों को छात्राओं के साथ प्रयोगात्मक रूप से उपयोग करके विस्तार रूप से बताया ।
इस कार्यशाला के दौरान डॉक्टर पूनम, प्रॉफेसर सुमित, प्रोफेसर शिवानी, प्रोफेसर पूर्णिमा, प्रोफेसर निशा विद्यार्थियों में रंजना, अर्पिता, पल्लवी, साक्षी, स्माइल, निशा, दीक्षा, भारती, ललिता, रोहिणी, काजल, सीमा, सोनिका, तमन्ना, प्रकृति, मोनिका, काजल, कनिका, रिधिमा, गीतिका, उपस्थित रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago