मुख्य समाचार

चम्बा : लोकतंत्र उत्सव वाहन को उपायुक्त चंबा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंबा(एम एम डैनियल/ ब्यूरो चीफ)
जिला चंबा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा डीसी राणा ने जिला में मतदाता जागरूकता के लिए बचत भवन के परिसर से ‘लोकतंत्र उत्सव वाहन’ को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में इस प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को 12 नवंबर को मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से आह्वान भी किया है कि मजबूत लोकतंत्र के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रशासन ने मतदान के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा भी प्रदान की गई। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर सभी मतदाताओं की सुविधा के प्रबंध किए गए हैं। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं व दिव्यांगों की सुविधा के लिए मतदान केन्द्रों में रैंप, दिव्यांग सुलभ शौचालय, पेयजल व उचित प्रकाश व्यवस्था रहेगी।
इस अवसर पर एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी चंबा अरुण शर्मा,भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रोबेशनर अधिकारी इशांत जसवाल , तहसीलदार निर्वाचन प्रताप सिंह, निर्वाचन कानूनगो सुनील सहित गणमान्य मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago