मुख्य समाचार

भरमौर में पोलिंग पार्टियों के लिए अंतिम चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित

भरमौर (ओपी शर्मा /सब एडिटर )

विधानसभा क्षेत्र भरमौर के तहत मतदान अधिकारियों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल )भरमौर के परिसर में अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान सामान्य पर्यवेक्षक कान्हू राज एच बागटे विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूर्वाभ्यास में निर्वाचन अधिकारी एवं जिला अधिकारी नरेंद्र कुमार चौहान ने सभी पोलिंग पार्टियों के अधिकारियों को सत्य निष्ठा और निष्पक्ष तरीके से चुनाव प्रक्रिया को संपूर्ण करने के दिशा निर्देश जारी किए।
उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा क्षेत्र भरमौर में 114 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिसके लिए 150 पोलिंग पार्टियां बनाई गई है। उन्होंने बताया कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र भरमौर-1 और खणी -1 पूर्णता महिला अधिकारियों द्वारा संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियां 10 नवंबर सुबह को पट्टी से अपने मतदान केंद्रों की ओर रवाना होंगी।
पूर्वाभ्यास में मतदान कर्मियों को ईवीएम और वीवीपैट से संबंधित तमाम मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा मतदान कर्मियों को पॉवर पॉईंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मॉक पोल, ईवीएम व वीवीपैट संचालन और मतदान प्रक्रिया के दौरान अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों से भी पुनः अवगत करवाया गया।
इस दौरान उपमंडल अधिकारी भरमौर असीम सूद , उद्यान कृषि अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ,विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि एवं सेक्टर अधिकारी डॉ. करतार डोगरा, बाल विकास अधिकारी एवं सेक्टर मास्टर ट्रेनर अधिकारी सुभाष दियोलिया, सहायक अभियंता विद्युत तेजू राम ,सहायक अभियंता जल शक्ति एवं सेक्टर अधिकारी विवेक चंदेल , इलेक्शन कानूनगो अजय शर्मा , मास्टर ट्रेनर कृष्ण सिंह उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago