राजनीति

कुल्लू : रोहिणी चौधरी और हरीराम चौधरी ने थामा कांग्रेस का हाथ

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

जिला परिषद कुल्लू की पूर्व अध्यक्षा रोहिणी चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गई है। साथ ही भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष हरीराम चौधरी ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। रोहिणी चौधरी व हरीराम चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने से बंजार की राजनीति में एक तरह से भूचाल सा आ गया है। गौर रहे कि रोहिणी चौधरी पांच वर्षों तक एक सफल जिला परिषद अध्यक्ष रही है और उन्होंने जनता की सेवा में कोई कमी नहीं रखी है। यही नहीं पूरे धौगी व रेला वार्ड सहित पूरे बंजार क्षेत्र में रोहिणी चौधरी का वर्चस्व है। चुनावी वेला में उनका कांग्रेस में जाना भाजपा को नुकसान अवश्य पहुंचाएगी।  इसके अलावा रोहिणी चौधरी मधुरभाषी व मिलनसार व्यक्तित्व की भी धनी है। उधर हरीराम चौधरी भाजयुमो सहित कई संगठनों में रहे हैं और युवाओं में इनकी अच्छी पकड़ रही है। रोहिणी चौधरी को भाजपा धूमल गुट की मानती रही और उन्हें साइडलाइन लगाने का हमेशा स्थानीय नेतृत्व द्वारा प्रयास किया गया। यही कारण रहा कि रोहिणी ने अब कांग्रेस को मजबूत करने की प्रतिज्ञा ली है। उधर हरीराम चौधरी ने कहा कि वे पुराने कांग्रेसी है और उन्होंने घर बापसी की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

4 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

5 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

5 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

5 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

11 hours ago