राजनीति

प्रदेश में नशे और खनन माफिया का बोलबाला :राधिका शर्मा

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

राजगढ़ भाजपा मंडल की उपाध्यक्ष राधिका शर्मा ने सुक्खू सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में नशे और खनन माफियों का राज फैल रहा है, और जनता को कोई राहत नहीं मिल रही। उन्होंने यह भी बताया कि सरकारी डिपुओं में समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम आदमी मुश्किलों का सामना कर रहा है। महंगाई की मार ने लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। राधिका शर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केवल अपने चहेतों का ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने चुनाव में 10 गारंटियों का वादा किया था, लेकिन उनमें से एक भी गारंटी अब तक पूरी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि सरकार ने युवाओं को रोजगार देने की बात की थी और महिलाओं को ₹1500 प्रति माह देने का भी वादा किया था। लेकिन अब स्थिति यह है कि सरकार का नाम ‘सुख की सरकार’ रखने के बजाय ‘दुख की सरकार’ साबित हो रहा है। और आम जनता इस सरकार से परेशान हो चुकी है

Himachal Darpan

Recent Posts

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

18 hours ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

3 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

3 days ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

4 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

4 days ago