Categories: Uncategorized

नाबालिग लड़की ने दिया बच्ची को जन्म, एक व्यक्ति हिरासत में

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा।

थाना लम्बागांव के तहत आने वाले एक गांव में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की द्वारा बच्ची को जन्म देने का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय उजागर हुई जब लड़की को पेट दर्द की शिकायत पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा (कांगड़ा) ले जाया गया, जहां उसने एक कन्या शिशु को जन्म दिया।सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। लम्बागांव थाना पुलिस की टीम तत्काल अस्पताल पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद लड़की की मां के बयान के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।जानकारी के अनुसार, आरोपी पेशे से चालक है और खुद को लड़की की मां का भाई बताकर उनके परिवार के संपर्क में था। इस मामले की पुष्टि एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने की है।फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

11 hours ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

2 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

2 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

2 days ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

3 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

4 days ago