राजनीति

जिला सिरमौर में चार उम्मीदवारों ने वापिस लिये अपने नामांकन

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता)
नामांकन वापिस लेने की अंतिम तिथि को शनिवार को जिला सिरमौर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापिस लिये। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बताया कि नामांकन वापिस लेने वालों में 55-पच्छाद (अ.जा.) निर्वाचन सभा क्षेत्र में अजय कुमार, 56-नाहन विधानसभा क्षेत्र से ममता देवी तथा 58-पावंटा साहिब से शमशेर अली व अनिन्दर सिंह नौटी ने अपने नामांकन वापिस लिये हैं जबकि 57-श्री रेणुकाजी (अ.जा.) तथा 59-शिलाई निर्वाचन सभा क्षेत्रों से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापिस नहीं लिया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 35 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये गए जिनमें से 2 नामाकंन पत्र रद्द होने के उपरांत कुल 33 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए थे। उन्होंने कहा कि अब जिला की पांच विधानसभाओं में कुल 29 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
उन्होंने कहा कि मतदान आगामी 12 नवम्बर को होगा और इसके लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago