कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर)
भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर ने जैसे ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है वैसे ही वे चुनावी प्रचार प्रसार में कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में जा रहे हैं जहां लोगों का उनको भरपूर समर्थन मिल रहा है शनिवार को नरोत्तम ठाकुर ने मणिकरण घाटी के संगचन ब्रधा, कशाधा में भाजपा महा जनसंपर्क अभियान किया इस दौरान मणिकरण घाटी के लोगों का उनको भरपूर सहयोग और प्यार मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी का कहना है कि जिस तरह से लोगों का स्नेह और प्यार उनको मिल रहा है इससे प्रतीत होता है कि आने वाले समय में कहीं न कहीं इस बार भाजपा मिशन रिपीट करने में कामयाब होगी। आज पूर्व सांसद एवं विधायक महेश्वर सिंह ने भी नरोत्तम सिंह के ठाकुर के समर्थन में अपना नामांकन पत्र वापिस लिया है और नरोत्तम ठाकुर के लिए वोट मांगने में जुट गए हैं और प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर ने भी कहा है कि महेश्वर सिंह शुरू से ही उनके आदर्श रहे और इस चुनावी मैदान में दोनों ही साथ में खेलेंगे भी और इस जंग को जीतेंगे भी।रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कुल्लू आ रहे है उनका दौरा भी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए काफी अहम और महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…