चुराह (पवन शर्मा/ संवाददाता),
जिला चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत खुशनगरी के शरारती तत्वों ने चुनाव प्रचार के लिए निकले कांग्रेस प्रत्याशी यशवंत खन्ना और उनके समर्थकों की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। गौर हो कि चुराह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार यशवंत खन्ना ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उनके समर्थकों को डराया-धमकाया गया है। जिसे लेकर उन्होंने तीसा थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाही नहीं की गई है। यही कारण है कि ऐसे शरारती तत्वों की ओर से अब उनके समर्थकों की गाड़ियों में तोड़फोड़ को अंजाम दिया गया है। शरारती तत्वों ने तीन गाड़ियों के शीशे तोड़े हैं। जबकि, कुछ अन्य को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हम क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से लोगों से मिलने के साथ चुनाव प्रचार में जुटे है। लेकिन, दूसरी ओर कुछ शरारती तत्वों की ओर से गुंडाराज की रणनीति अपनाकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जो काफी निंदनीय है। थाना प्रभारी तीसा मनोज कुमार ने कहा कि गाड़ियों के तोड़फोड़ को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ करने वालों की तलाश में पुलिस जुटी है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…