चुराह (पवन शर्मा/संवाददाता)
चरस तस्करी के मामले में एक बार फिर से पुलिस एसआईयू टीम बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसआईयू पुलिस टीम ने जब गोली नामक स्थान पर नाका लगाया हुआ था तो दौरान वहां से गुजर रही एक कार से 405 ग्राम चरस के साथ तीन युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक जिला चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि जब एसआईयू पुलिस टीम ने मुख्य आरक्षी परमेश शर्मा की अगुवाई में चंबा-पठानकोट मार्ग पर गोली नामक स्थान पर नाका लगाया हुआ था उस दौरान वहां से गुजर रही अल्टो कार को रूटीन जांच के लिए रोका गया। कार में तत्काल सवार तीन युवकों की पुलिस व निरीक्षण पर घबराहट देख पुलिस ने जब शक के आधार पर कार की तलाशी ली तो कार में से 405 ग्राम चरस की खेप बरामद की। पुलिस टीम ने पकड़ें गए तीनों युवकों की पहचान ईशान अली निवासी गांव थली, ध्यान सिंह व दिनेश कुमार निवासी गांव सरूआ के रूप में की है। उक्त तीनों युवकों के खिलाफ एसआईयू पुलिस टीम ने मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम सहित अन्य आईपीसी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जबकि मामले की जांच जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…