राजनीति

जोंगा और बुआई में बढ़ चढ़कर दिया लोगों ने सुंदर सिंह ठाकुर को समर्थन

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर)

कुल्लू से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जैसे ही कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है वैसे ही पूरे विधानसभा क्षेत्र में जनता से समर्थन मांग रहे हैं। आज जोंगा और बुआई में अपना प्रचार प्रसार किया जहां  बढ़ चढ़कर लोगो ने सुंदर सिंह ठाकुर को समर्थन किया। उधर लगघाटी में शालंग सर्कल में सर्कल प्रधान कैप्टन तारा चन्द की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी के कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने थाच, डिंगडिंगी, माशना, ग्रामँग, दोघरी पाशनी, मशेगड़ा में जमकर अपने महबूब नेता को जिताने के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सुंदर सिंह ठाकुर के समर्थन के लिए लगघाटी में जो लहर चली है इससे आने वाले समय में परिवर्तन होता हुआ है दिख रहा है। इन दिनों लगातार सुंदर सिंह ठाकुर और उनका समस्त परिवार जनता के बीच प्रचार-प्रसार के लिए जा रहे हैं और हाथ का साथ देने के लिए लोगों से अपील भी कर रहे हैं। रोजाना ही पूरी कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक सुंदर सिंह ठाकुर पहुंच रहे हैं और 5 वर्षों में उन्होंने जो कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में कार्य किये है उनसे भी लोगों को अवगत करवा रहे हैं। आने वाले समय में कांग्रेस से किन मुद्दों पर कार्य करेगी उनको भी जनता के बीच रख रहे हैं। और जनता का भी उनको भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago