राजनीति

रिटायर्ड प्रिंसिपल रमेश शर्मा ने भाजपा के समर्थन में वापस लिया अपना नाम

भरमौर (ओपी शर्मा/सब एडिटर),

निर्वाचन क्षेत्र भरमौर से बतौर आजाद प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर चुके रिटायर्ड प्रिंसिपल रमेश कुमार ने शनिवार को अपना नाम वापस ले लिया है। नाम वापस लेते हुए उन्होंने कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बड़े नेताओं व भाजपा के उच्च नेताओं के कहने पर उन्होंने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में अपना नाम वापस लिया है। आपको बता दें कि रिटायर्ड प्रिंसिपल अपने कॉलेज के समय से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय सदस्य रहे हैं और इस संगठन के विभिन्न पदों पर भी वह काम कर चुके हैं। प्रिंसिपल रमेश शर्मा ने कहा है कि वह अब भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे और भाजपा का मिशन रिपीट में अपना सहयोग देंगे। साथ ही उन्होंने कहा है कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार बहुत बढ़िया काम कर रही है । सरकार की की जनकल्याण नीतियों के कारण आम जनमानस का बहुत भला हो रहा है। नामांकन वापस लेने के बाद निर्वाचन क्षेत्र भरमौर में अब 5 प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में बचे हैं ।जिसमें भाजपा की ओर से डॉक्टर जनक राज कांग्रेस की ओर से पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी आम आदमी पार्टी की ओर से प्रकाश चंद भारद्वाज हिमांचल जनक्रांति पार्टी की ओर से पूजा चीरू व हिमाचल जनता पार्टी की ओर से रसीला राम अब चुनावी मैदान में बचे हैं ।मतदाता किसके पक्ष में मतदान करते हैं यह तो आने वाले 8 दिसंबर को ही पता चलेगा लेकिन रमेश कुमार का नाम वापस होने के बाद भाजपा ने एक बार फिर राहत की सांस ली है। क्योंकि आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से भाजपा के बागियों में लगातार टिकटों की होड़ लगी हुई थी जिस को काफी हद तक सुलझाने में भाजपा हाईकमान कामयाब रहा है। अब यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि विधानसभा चुनावों में जीत किसकी होती है यह 8 दिसंबर के बाद ही पता चल पाएगा

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago