राजनीति

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सोलन रैली को लेकर बैठक आयोजित

सोलन (कमलजीत)

मोदी की सोलन रैली को लेकर शिमला संसदीय क्षेत्र के सोलन मालरोड स्थित चुनाव कार्यालय में एक बहुत बड़ी बैठक शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया की अध्यक्षता मे हुई। बैठक की जनकारी देते हुए सोलन जिला मिडिया सह सचिव मुकेश गुप्ता ने बताया कि बैठक में प्रदेश प्रवक्ता व हिमाचल मे होने वाली चुनावी रैलियो के प्रमुख विनोद ठाकुर ने रैली को भव्य, व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए बनाई गई समितियो के बारे मे प्रमुखता से सभी को आवगत करवाया। वहीं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ठोडो मैदान सोलन मे पांच नवम्बर को होने वाली रैली के प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया ने समितियो के प्रभारीयो को कार्य विभाजन किया। पुरषोतम गुलेरीया ने कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है। सोलन के ठोडो मैदान मे होने वाली प्रधान मंत्री मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी और इसका फायदा सोलन जिला के साथ साथ शिमला संसदीय क्षेत्र व अन्य संसदीय क्षेत्रो को भी मिलेगा। उन्होने कहा कि मोदी की होने वाली रैली को लेकर कार्यकर्ताओ के साथ साथ आमजन में भी बहुत उत्साह है। जनता विश्व की सबसे बड़ी राजनितिक पार्टी के मुखिया को सुनने के लिए उत्सुक है। उन्होने कहा कि भाजपा मिशन रिपीट की ओर बढ़ रही है। इस बार हिमाचल की जनता रिवाज बदलने के लिए तैयार है। रशिम धर सुद अध्यक्ष महिला मोर्चा, रत्न सिह पाल प्रदेश उपाध्यक्ष, आदित्य कोठारी शिमला संसदीय क्षेत्रप्र प्रवासी प्रभारी, कुल्दीप राणा, ऋषि खंडेलवाल, जोगेंद्र धलारिया अक्षय भरमौरी, सोलन मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर व सभी मंडलो के अध्यक्ष व पदाधिकारी,मोर्चो प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारी, नगर निगम पार्षद सहित सोलन मंडल मे जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजुद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सोलन जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), पुलिस को 5 मई 2026 को गुप्त सूचना मिली…

18 hours ago

नाहन में बंदरों का आतंक: स्कूल से लौट रहे 8वीं कक्षा के स्टूडेंट पर किया हमला, बच्चे को आया पैर में फ्रैक्चर

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा…

2 days ago

नाहन-रेणुका रोड पर नाकाबंदी के दौरान कार से 6.95 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप , सवाददाता), सिरमौर जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

2 days ago

पंचायत चुनाव प्रक्रिया में अव्यवस्था पर सीटू ने उठाए सवाल, उम्मीदवारों को सत्यापन में हो रही परेशानी

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने प्रेस को जारी…

2 days ago

छोटे भाई को बचाने कूदा बड़ा भाई, पूरे क्षेत्र में पसरा मातम

हेमंत चौहान नोहरा धार नोहराधार क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवामानल में एक हृदयविदारक हादसे ने…

2 days ago

11 और 12 मई के लिए येलो अलर्ट जारी, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

(ब्यूरो रिपोर्ट )हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को…

2 days ago