मुख्य समाचार

जिला के गायकों के लिए 29 अक्तूबर को होगा ऑडिशन

(अवधेश नेगी/न्यूज़ एडिटर चीफ़)

उपायुक्त एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव आबिद हुसैन सादिक ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव 30 अक्तूबर, 2022 से 02 नवम्बर, 2022 तक मनाया जा रहा है। महोत्सव के दौरान लोगों के मनोरंजन व लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए चार सांस्कृतिक संधाएं आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों को अधिमान देने के लिए एक किन्नौरी संध्या भी रखी गई है।
उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय कलाकारों की अधिकता को देखते हुए तथा मंच की गरिमा व आकर्षण बनाये रखने के लिए व स्तरीय कलाकारों का चयन करने के लिए इस बार स्थानीय नवोदित कलाकारों का ऑडिशन करवाना सुनिश्चित किया गया है। इसलिए 29 अक्टूबर को दोपहर 12ः30 बजे से शाम तक जिला परिषद सभागार रिकांगपिओ के ऑडिटोरियम में ऑडिशन रखे गए हैं। ऑडिशन में भाग लेने वाले गायक को ही किन्नौरी नाईट में अपनी प्रस्तुति देने का मौका दिया जायेगा। यह निर्णय महोत्सव समिति द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया है। कलाकारों को ऑडिशन में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का दैनिक भत्ता और आने-जाने का किराया नहीं दिया जाएगा। किन्नौर के ख्याति प्राप्त कलाकारों को ऑडिशन से छूट दी गई है। इसी प्रकार सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय स्कूल जो महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देना चाहते हैं वह भी अपनी सुविधानुसार 29 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे अम्बेडकर भवन रिकांगपिओ पहुंचना सुनिश्चित करें ताकि उनकी प्रस्तुति को भी अंतिम रूप दिया जा सके ।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

6 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

7 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

17 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

1 day ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

2 days ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago