खेल जगत

चंबा के तीन क्रिकेट खिलाड़ी खेलेंगे सरदार पटेल नेशनल दिव्यांग T-20 कप

भरमौर (ओपी शर्मा/सब एडिटर)

जिला चंबा के 3 खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले सरदार पटेल नेशनल दिव्यांग T-20 क्रिकेट कप के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम में चयन हुआ है। ये जानकारी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर दिव्यांग के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने दी उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर से 7 नवंबर तक लखनऊ में आयोजित करवाई जा रही इस प्रतियोगिता में देश की 20 टीमें हिस्सा ले रही है जिसमे हिमाचल प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम भी है और इस टूर्नामेंट के लिए  हिमाचल के हर जिल के खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिसमे चंबा से भी 3 खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे है। चंबा से 3 खिलाड़ियों का चयन होने से जिला में खुशी के लहर है। उन्होंने कहा कि जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी इनसे प्रेरणा लेकर खेलकूद में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस से पहले भी हिमाचल ए और बी के लिए जिला चंबा के 7 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें 3 खिलाड़ी अजय, उर्फान,और संदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल टीम में अपनी जगह बनाई है। ये चंबा के लिए गर्व की बात है। कि जिले के 3 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन का लोहा मनाएंगे। चंबा में खेलों के साधन उपलब्ध ना होने पर भी।  चंबा खेल के क्षेत्र में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। चंबा के खिलाड़ी सिर्फ अपने टेलेंट से ही आगे बढ़ पा रहे हैं अगर खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं,मंच और अच्छे कोच मिल जाए तो वह दिन दूर नहीं जब चंबा का नाम पूरे विश्व भर में सबसे आगे बढ़ेगा।       

Himachal Darpan

Recent Posts

RVN स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…

1 minute ago

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

22 hours ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

23 hours ago

तेंदुए को पकड़ने ले लिए लगाया टूटा पिंजरा

ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…

23 hours ago

“हिमाचल में चुनावी बिगुल: 15 मई के बाद पंचायत व निकाय चुनाव“

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…

1 day ago

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…

1 day ago