(राजकुमार सूद/संपादक),
जिला किन्नौर में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पोलिंग अधिकारियों को ईवीएम/वीवीपैट मशीनों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यह जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम डॉ शशांक गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण का आयोजन आज यहाँ खेल मैदान रिकांगपिओ में किया गया जिसमें 400 पोलिंग अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में अधिकारियों को चुनाव के दौरान उनके कर्तव्यों तथा जिम्मेवारियों बारे भी विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, अधिकारियों को चुनाव सम्बन्धी सामग्री भी उपलब्ध करवाई गई।
उन्होंने बताया कि पोलिंग अधिकारियों से विधानसभा चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि 04 नवंबर को पोलिंग पार्टी 01 से 80 के लिए तथा 05 नवंबर को पोलिंग पार्टी 81 से 160 के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया जायेगा। प्रशिक्षण में सहायक निर्वाचन अधिकारी निचार चन्द्र मोहन, सहायक निर्वाचन अधिकारी कल्पा कंचन देवी, डीएफएससी आदित्य बिंद्रा, खंड विकास अधिकारी कल्पा जगदीप, नायब तहसीलदार इंद्र सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…