मुख्य समाचार

महाविद्यालय चंबा में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवम निर्वाचन सहभागिता अभियान

चंबा (एम एम डैनियल ब्यूरो चीफ)

खंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक सभागार चंबा में “सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवम निर्वाचन सहभागिता अभियान” ( स्वीप) के अंतर्गत मतदान जागरूकता व हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए चंबा विधानसभा क्षेत्र के स्वीप के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि “आओ चलो करें मतदान” के नारे के अनुसार सभी को मतदान सम्बन्धी जागरूक किया गया । इसके दौरान व्यापक मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सभी को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कलस्टर स्त्रोत केंद्र समन्वयकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों व अध्यापकों को नया वोट बनबाने, बने हुए वोट या पहचान पत्र में हुई त्रुटि को ठीक करने, वोट को कटवाने, वोट स्थानांतरण करवाने सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। सभी को ओनलाइन वोट पंजीकरण की प्रक्रिया भी बताई गयी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मुख्य कड़ी जागरूक मतदाता है। मतदाता ही लोकतंत्र का मुख्य आधार हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार चुनने का अधिकार मतदाताओं के हाथ में होता है। इसलिए, मजबूत राष्ट्र बनाने एवं अच्छी सरकार चुनने की जिम्मेदारी भी मतदाता की होती है। लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने के लिए मतदाताओं को अपने अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति जागरूक होना चाहिए। इस दौरान सभी को “मेरा वोट मेरी ताकत” की शपथ के अंतर्गत निष्पक्ष, निर्भीक, बिना प्रलोभन, और दबाब के मतदान करने और अन्य लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की शपथ पर हस्ताक्षर करवाये गए व शपथ दिलवाई गयी ।
इस अवसर पर स्वीप नोडल अधिकारी, चंबा विधानसभा क्षेत्र प्रोफेसर अविनाश, वी आर सी सी चम्बा डॉ. राजेश सहगल, अनूप राही, अरुण कुमार, कलस्टर स्त्रोत समन्वयक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य व अध्यापक व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। ज्ञात रहे कि चंबा विधानसभा क्षेत्र की सहायक निर्वाचन अधिकारी एवम उपमंडलाधिकारी (नागरिक ) चंबा अरूण शर्मा के कुशल नेतृत्व एवम सफल मार्गदर्शन में निर्वाचन कानूनगो श्री सुनील शर्मा के सहयोग स्वरूप “सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवम निर्वाचन सहभागिता अभियान” (स्वीप) के अंतर्गत चंबा विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन संबंधित व्यापक जागरूकता लगातार जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

12 minutes ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

11 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago