हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

0
26

ब्यूरो रिपोर्ट

प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। सीमेंट के प्रति बैग दाम में 15 रुपये की वृद्धि की गई है। इसके बाद सोलन में सीमेंट का एक बैग अब 410 रुपये में मिल रहा है। पिछले एक महीने के दौरान सीमेंट के दाम करीब 25 रुपये प्रति बैग तक बढ़ चुके हैं। लगातार हो रही इस मूल्य वृद्धि से आम उपभोक्ताओं और घर बनाने की तैयारी कर रहे लोगों की चिंता बढ़ गई है।जानकारी के अनुसार, कंपनियों ने पहले चरण में 5-5 रुपये करके कीमतों में बढ़ोतरी की थी, लेकिन अब सीधे 15 रुपये प्रति बैग दाम बढ़ा दिए गए हैं। इससे मकान निर्माण की लागत पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। पहले से ही रेत, बजरी, सरिया और अन्य निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों के लिए अब घर बनाना और महंगा होता जा रहा है।प्रदेश में 410 से 500 रुपये तक कीमतहिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सीमेंट के दाम एक समान नहीं हैं। परिवहन खर्च और स्थानीय परिस्थितियों के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में एक बैग की कीमत करीब 410 रुपये से लेकर 500 रुपये तक बताई जा रही है। प्रदेश में कई सीमेंट उद्योग स्थापित होने के बावजूद उपभोक्ताओं को लगातार बढ़ती कीमतों का सामना करना पड़ रहा है।जीएसटी में कटौती के बाद भी राहत नहींजीएसटी दरों में कटौती के बाद आम लोगों को निर्माण सामग्री सस्ती होने की उम्मीद थी, लेकिन सीमेंट की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से यह राहत बेअसर होती नजर आ रही है। घर बनाने वाले लोगों का बजट बिगड़ रहा है और निर्माण कार्य पर खर्च बढ़ता जा रहा है।लगातार बढ़ते सीमेंट के दामों के बीच कंपनियों की मूल्य निर्धारण नीति और कीमतों पर सरकारी निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए संबंधित स्तर पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here