ब्यूरो रिपोर्ट।
ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। नारकंडा से ननखड़ी की ओर आ रही बोलेरो कैंपर (पिकअप) नंबर एचपी 63सी-0760 गाहन के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में वाहन चालक मोहर सिंह पुत्र अमर सिंह, निवासी गांव एवं डाकघर लैलण, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वाहन में सवार हरदयाल सिंह पुत्र सिंगुराम, निवासी गांव जुवालड़ा, तहसील ननखड़ी, गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और दोनों को खाई से बाहर निकाला। घायल हरदयाल सिंह को प्राथमिक उपचार के लिए कोटगढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए शिमला रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हादसा किस वजह से हुआ, इसकी पड़ताल कर रही है।