चौपाल में चिट्टे की बड़ी खेप के साथ चार गिरफ्तार, वाहन से 14 ग्राम हेरोइन बरामद

0
87

ब्यूरो रिपोर्ट।

चौपाल। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना चौपाल की टीम ने खिड़की क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक वाहन की तलाशी के दौरान उसमें सवार चार व्यक्तियों के कब्जे से 14 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन बरामद की।पुलिस ने इस मामले में अनिकेत ब्रागटा उम्र 26 वर्ष, संजीव उम्र 31 वर्ष, अक्षय ठाकुर उम्र 24 वर्ष, सभी निवासी चौपाल, तथा विनोद सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी सुरखेत, नेपाल, वर्तमान निवासी तहसील चौपाल को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर थाना चौपाल में अभियोग संख्या 45/2026 दर्ज किया गया है। मामले में ND&PS Act की धारा 21 और 29 के तहत कार्रवाई की गई है। धारा 29 के तहत पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि मामले में नशीले पदार्थ की तस्करी या साझा साजिश से जुड़े और कौन-कौन लोग शामिल हैं।चारों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस जांच में जुटी है कि 14 ग्राम चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी आगे किसे सप्लाई की जानी थी। मामले में आगामी जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here