चौपाल में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी फॉर्च्यूनर, एक बच्ची की मौत, 7 घायल

0
34

ब्यूरो रिपोर्ट।

चौपाल: शिमला जिले के चौपाल में देवत सड़क के समीप शुक्रवार शाम करीब 4:20 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। जानकारी के अनुसार फॉर्च्यूनर गाड़ी नंबर HP-08B-3131 अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई और करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में चालक सहित आठ बच्चे सवार बताए जा रहे हैं।दुर्घटना में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को नागरिक अस्पताल चौपाल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।बताया जा रहा है कि एक घायल बच्ची को चौपाल अस्पताल में काफी देर तक एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी। वहीं, एक गंभीर घायल बच्चे को निजी वाहन के माध्यम से ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।हादसे में मृतक बच्ची की पहचान साक्षी पुत्री रमेश, निवासी शंठा, तहसील चौपाल के रूप में हुई है।घायलों में स्नेहा पुत्री विनोद निवासी खारु, अंकित पुत्र अनिल, अंशुल पुत्र कमलेश, वंश पुत्र मनोहर, हार्दिक पुत्र हेमराज, रियांश पुत्र कमलेश, सभी निवासी शंठा तहसील चौपाल, तथा हेमंत पुत्र रण सिंह निवासी यमुनानगर, हरियाणा बताए जा रहे हैं।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here