रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

0
459

ब्यूरो रिपोर्ट

सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में कोटीधीमान निवासी संजय कुमार ने बताया कि 3 सितंबर को वह अपनी दीपू कोच बस HP71-1320 में था। आरोप है कि MRL बस के चालक रमेश ने उसकी बस को रोककर उसे अगली खिड़की से बाहर खींच लिया। इसके बाद रमेश, जबड़ोग निवासी अनिल और विशाल शुक्ला ने कथित तौर पर उसके साथ थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।शिकायत के आधार पर पुलिस थाना रेणुका जी में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here