सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),
धर्मपुर, 27 नवंबर 2026: SIU सोलन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर धर्मपुर क्षेत्र में एक स्विफ्ट डिजायर टैक्सी की तलाशी लेकर उसमें सवार युवक से 14.35 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान संचित ठाकुर (30), पुत्र श्री बलबीर सिंह, निवासी VPO गलानग, तहसील व जिला सोलन के रूप में हुई। कार्रवाई 26 नवंबर को की गई।
पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना धर्मपुर में FIR No. 195/26, धारा 21 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया। जांच में पता चला कि आरोपी ने यह टैक्सी सोलन से चंडीगढ़ और वापस सोलन के लिए किराए पर ली थी। पूछताछ जारी है और आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। मामले में आगे का अन्वेषण जारी है।
SIU टीम ने कहा कि नशा तस्करी पर लगाम कसने के लिए वाहनों की नियमित जांच तेज की गई है। क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।



