परवाणू में SIU टीम की बड़ी कार्रवाई, आल्टो गाड़ी से 8.72 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार

0
52

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),

  • जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दत्यार के समीप एक आल्टो गाड़ी में बैठे युवक के कब्जे से 8.72 ग्राम चिट्टा / हेरोइन बरामद किया है। आरोपी की पहचान नवीन कुमार पुत्र स्वर्गीय हरी सिंह, निवासी गांव क्यारड, डाकघर भराड़ीघाट, तहसील अर्की, जिला सोलन, उम्र 37 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना परवाणू में FIR नंबर 153/2026, दिनांक 25-11-2026, धारा 21 ND&PS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

जांच के दौरान मामले में संलिप्त आल्टो गाड़ी को भी जब्त करके कब्जा पुलिस में ले लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 26-11-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here