कंडाघाट में बस से 1.39 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

0
78

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),

पुलिस थाना कंडाघाट की टीम ने गुप्त सूचना पर चायल चौक पर चंडीगढ़-शिमला जा रही पंजाब रोडवेज बस की जांच कर सीट नंबर 07 पर बैठे युवक से 1.39 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान विशाल (32), पुत्र स्व. श्री मोहन लाला, निवासी गांव व डाकखाना जुन्गा, तहसील जुन्गा, जिला शिमला के रूप में हुई।

कार्रवाई 24 नवंबर को की गई। पुलिस ने मौके पर आरोपी को हिरासत में लेकर FIR No. 90/2026, धारा 21 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ के दौरान BNSS की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी कर उसे पाबंद किया गया। पुलिस उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है।

आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक प्रक्रिया में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बसों और सार्वजनिक वाहनों में नशा तस्करी रोकने के लिए चैकिंग अभियान तेज कर दिया है। मामले में जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here