रेणुकाजी मेले में नहीं आएंगे CM सुक्खू! डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री करेंगे शुभारंभ, राज्यपाल करेंगे समापन

0
66

ब्यूरो रिपोर्ट

संगड़ाह। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के शुभारंभ को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। इस वर्ष मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बजाय उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। 19 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले इस पारंपरिक मेले के शुभारंभ समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और विधिवत रूप से मेले का आगाज करेंगे।इस संबंध में जारी आधिकारिक स्नेह निमंत्रण में भी मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का नाम अंकित किया गया है। इससे पहले क्षेत्र में यह कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं मेले का शुभारंभ करने पहुंच सकते हैं, लेकिन अब निमंत्रण जारी होने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है।गौरतलब है कि पिछले चार वर्षों में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के शुभारंभ समारोह में केवल एक बार ही शामिल हुए हैं। उस दौरान स्थानीय विधायक विनय कुमार विदेश दौरे पर थे। ऐसे में इस बार भी मुख्यमंत्री के समारोह में शामिल नहीं होने को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।वहीं, भाजपा ने इस मुद्दे पर स्थानीय विधायक विनय कुमार को घेरते हुए आरोप लगाया है कि वह मुख्यमंत्री को श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में लाने में नाकाम रहे हैं। हालांकि, यह भाजपा का राजनीतिक आरोप है।उधर, 24 नवंबर को आयोजित होने वाले मेले के समापन समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। छह दिनों तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय मेले को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जारी हैं और श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों को मेले के आगाज का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here