दादागु ( हेमंत चौहान , संवाददाता ),
ददाहू (सिरमौर)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सोमवार को यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की रेणुका इकाई की ओर से ददाहू में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के पत्रकारों ने पत्रकारिता की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों पर विचार साझा किए।
संगोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार दीपक जोशी ने की। उन्होंने पत्रकारिता में खबरों की विश्वसनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने पर जोर दिया। यूनियन के महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार योगेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारिता महज एक पेशा नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है। पत्रकारिता के प्रति लोगों का विश्वास आज भी कायम है, जिसे बनाए रखना सभी पत्रकारों की जिम्मेदारी है।