ब्यूरो रिपोर्ट।
शिमला। राजधानी शिमला में बंदरों का आतंक अब लोगों के लिए घरों की छतों पर भी परेशानी का कारण बनता जा रहा है। कसुम्पटी की जीवणू कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर बंदरों के झुंड से बचने की कोशिश में 32 वर्षीय महिला घायल हो गई।जानकारी के अनुसार नीरू मस्ता कपड़े सुखाने के लिए घर की छत पर गई थीं। इसी दौरान अचानक बंदरों का झुंड उनके सामने आ गया। बंदरों को अपनी ओर बढ़ता देख महिला ने खुद को बचाने के लिए लेंटर से सामने खाली जमीन की ओर छलांग लगा दी। बंदरों के हमले से तो महिला बच गई, लेकिन नीचे गिरने के कारण उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। घायल महिला को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।स्थानीय पार्षद रचना शर्मा ने बताया कि नीरू मस्ता पर अचानक बंदरों ने हमला किया था। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कसुम्पटी की रिहायशी कॉलोनियों में बंदरों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। बंदरों के झुंड घरों की छतों और लोगों के आसपास पहुंच रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।वहीं, कसुम्पटी वार्ड में शुक्रवार को बंदरों के हमले की एक अन्य घटना भी सामने आई। परिमहल क्षेत्र में शाम के समय बंदरों ने एक स्कूली छात्रा पर हमला कर दिया, जिसमें छात्रा घायल हो गई।लगातार सामने आई इन घटनाओं के बाद पार्षद ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों ने विभाग से बंदरों को पकड़ने के लिए जल्द पिंजरे लगाने और समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…
ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…
ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…
ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…
( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…