नितेश सेनी मंडी
मंडी जिले के पधर उपमंडल के चेली गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शराब के नशे में पिता द्वारा गाली-गलौज करने से गुस्साए बेटे ने कथित तौर पर बैहले से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बेटा खुद ही घायल पिता को अस्पताल लेकर पहुंचा और चोट लगने का कारण गिरना बताया।जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय मस्त राम बीती देर रात शराब के नशे में अपनी पत्नी से गाली-गलौज कर रहा था। साथ वाले कमरे में सो रहे उसके बेटे दीपक ने पिता को शांत करवाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं माना तो गुस्से में दीपक ने बैहले से पिता के सिर पर वार कर दिया।घायल मस्त राम को आरोपी बेटा 108 एंबुलेंस की मदद से पधर अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पधर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को सिर पर लगी चोट गिरने से होने के बजाय किसी वस्तु के प्रहार से होने का संदेह हुआ।पुलिस ने जब बेटे दीपक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी मंडी विनोद कुमार, डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया है। पंचायत प्रधान सुनीता देवी और उपप्रधान प्रेम सिंह की मौजूदगी में आरोपी के बयान भी दर्ज किए गए हैं।मृतक मस्त राम पुत्र बुधु राम कंप्रेशर ऑपरेटर का काम करता था, जबकि आरोपी दीपक मिस्त्री का काम करता है। पुलिस ने आरोपी दीपक को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। राजधानी शिमला में बंदरों का आतंक अब लोगों के लिए घरों की…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में महंगाई के बीच सीमेंट के दामों में एक बार फिर…
संध्या कश्यप नाहन सिरमौर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित होने के करीब चार…