ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

0
83

ब्यूरो रिपोर्ट।

ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। हादसे में एक नाबालिग बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी दादी घायल हो गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, मीरा उर्फ शकुंतला पत्नी स्वर्गीय भूपराम, निवासी सिंखुरी, डाकघर धारेच, तहसील ठियोग, अपनी नाबालिग पोती दिव्यांशी को आंगनबाड़ी से लेकर पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और कथित लापरवाही से आ रही सफेद रंग की पिकअप नंबर HP63A-4318 ने दोनों को टक्कर मार दी।टक्कर लगने से दादी और पोती घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए चियोग ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक, आईजीएमसी ले जाते समय रास्ते में नाबालिग दिव्यांशी ने दम तोड़ दिया।बच्ची के शव को आईजीएमसी शिमला की मोर्चरी में रखा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।पुलिस थाना ठियोग में 23 सितंबर 2026 को मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281, 125(ए) और 106(1) के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच मुख्य आरक्षी विक्रम नंबर 116 कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here