सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

0
121

ब्यूरो रिपोर्ट।

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। आंजी रबौन क्षेत्र में अपने मायके रह रही एक महिला और उसकी छह माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला ने पहले बच्ची को पानी में डुबोया और इसके बाद खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी।जानकारी के मुताबिक, महिला पिछले कुछ समय से आंजी रबौन स्थित अपने पिता के घर रह रही थी। बीती रात कथित तौर पर यह घटना हुई। घटना के पीछे क्या कारण रहे, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन रमेश शर्मा ने की है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here