Categories: Uncategorized

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया तेज, 24 सितंबर से शुरू होगी काउंसलिंग

ब्यूरो रिपोर्ट

शिमला। सरकारी CBSE स्कूलों में तैनाती का इंतजार कर रहे इन-सर्विस शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। विभाग ने पहले चरण की काउंसलिंग 24 सितंबर से शुरू करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में फिजिक्स, बॉयोलॉजी, कैमिस्ट्री विषयों के शिक्षकों के साथ प्रिंसीपल पद को शामिल किया गया है। अन्य विषयों के शिक्षकों के लिए बाद में अलग शेड्यूल जारी किया जाएगा।
शिक्षकों की तैनाती मेरिट और उपलब्ध रिक्त पदों के आधार पर की जाएगी। विभाग इन-सर्विस शिक्षकों से तीन स्कूलों के विकल्प लेगा। इसके बाद उनकी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, सेवा रिकॉर्ड और मेरिट को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार स्कूल आवंटित किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि चयन प्रक्रिया में शामिल करीब 5,623 इन-सर्विस शिक्षक लंबे समय से स्कूलों में तैनाती का इंतजार कर रहे हैं। विभाग ने नियुक्ति प्रक्रिया बीते मार्च में शुरू की थी, लेकिन अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। इस दौरान 100 से अधिक प्रधानाचार्यों को स्कूलों में तैनाती दी जा चुकी है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती वास्तविक आवश्यकता और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर होगी। केवल मेरिट के आधार पर किसी स्कूल में अतिरिक्त पद सृजित या आवंटित नहीं किया जाएगा।
वहीं, शिक्षकों के सामने पसंदीदा स्कूल मिलने को लेकर चुनौती बनी हुई है। यदि उनके द्वारा चुने गए तीनों स्कूलों में पद खाली नहीं हुए तो आगे किस आधार पर तैनाती होगी, यह महत्वपूर्ण मुद्दा रहेगा। इन शिक्षकों ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद स्क्रीनिंग प्रक्रिया में मेरिट हासिल की है।
इसी बीच CBSE स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़े मामले में 18 सितंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई भी होनी है। शिक्षा विभाग की ओर से कोर्ट में अपना पक्ष रखा जाना है। शिक्षकों का कहना है कि यदि रिक्तियों और स्कूल विकल्पों को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ तो वे दोबारा न्यायालय का रुख कर सकते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 hours ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

21 hours ago

नैनाटिक्कर में गाड़ी से 12 बोतल देसी शराब बरामद, पुलिस ने मामला किया दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। सराहां। पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत नैनाटिक्कर में पुलिस टीम ने एक गाड़ी…

21 hours ago

17 वर्षीय छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में 17 वर्षीय छात्र द्वारा आत्मघाती कदम…

1 day ago

आसमानी बिजली का कहर, 35 भेड़-बकरियों की मौत28 पशु गंभीर घायल, तीन भेड़पालकों को लाखों रुपये का नुकसान

ब्यूरो रिपोर्ट। विकास खंड मैहला के अलमी धार में देर रात आसमानी बिजली गिरने से…

1 day ago

सेब तोड़ते समय पेड़ से गिरकर 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। कुमारसैन। जिला शिमला के उपमंडल कुमारसैन के जबलपुर (जरोल) गांव में सेब तुड़ान…

4 days ago